CBSE: सीबीएसई शुरू करेगा करियर जागरूकता अभियान, प्रिंसिपलों और काउंसलरों को मिलेगा खास प्रशिक्षण
CBSE Career Awareness Programme 2025: सीबीएसई जून से देशभर के प्रिंसिपलों और काउंसलरों के लिए करियर जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को करियर विकल्प, छात्रवृत्ति और प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी देना है।

CBSE Career Awareness Programme 2025 – फोटो : CBSE
CBSE Career Awareness Programme 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) देशभर के प्रिंसिपलों व काउंसलरों की काउंसलिंग करेगा। बोर्ड जून के मध्य से प्रिंसिपल व स्कूल काउंसलर के लिए करियर जागरूकता कार्यक्रमों की एक शृंखला शुरू करने जा रहा है। इसके तहत उन्हें प्रवेश परीक्षाओं और करियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। इन जागरूकता कार्यक्रमों में प्रिंसिपल व काउंसलर स्वयं सीख कर छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक और करियर के अवसरों के बारे में जागरूकता फैला सकेंगे।

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!